Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1170 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 348 अंक कमजोर

नई दिल्ली

सप्ताह का पहला दिन सोमवार शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। शुरुआत से ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेंक्स और एनएसई का निफ्टी लाल निशान कारोबार करता रहा। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1170 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 348 अंकों फिसलकर बंद हुआ। 

हरे निशान पर नहीं पहुंच सके सेंसेक्स-निफ्टी 
सेंसेक्स आज 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला था और इसमें कारोबार के अंत तक गिरावट जारी रही। दिन भर के कारोबार के दौरान यह 1333.88 अंकों या 2.24 फीसदी तक कम होकर 58,302.13 के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स थोड़ा संभला और 1170 अंक गिरकर 58,465.89 के स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *