आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए आयुष्मान काफी मेहनत भी कर रहे हैं, जो उनकी तस्वीर से साफ झलकता है। सोमवार को एक्टर ने अपनी एक तस्वीर साझा कर फैंस के लिए फिटनेस गोल दिया है। तस्वीर में वे जिम में मिरर के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस फोटो में उनकी जबरदस्त फिटनेस नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा है #मंडे मोटिवेशन’ #चंडीगढ़ करे आशिकी, #10 दिसंबर 2021। आयुष्मान के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर नजर आने वाली हैं।