राजसमंद
बेटे का जीवन सुरक्षित रहे, इसलिए ज्वेलर ने तालाब में कूदकर जान दे दी। उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। 2 दिन बाद ही बेटे की किडनी ज्वेलर को ट्रांसप्लांट होनी थी। पिता को आशंका थी कि किडनी देने के बाद बेटे का स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। उसका जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए वह किडनी लेने को राजी नहीं थे। घर वालों का दबाव बढ़ा तो कुछ ज्यादा विरोध नहीं कर पाए। रविवार को नाथद्वारा (राजसमंद) के उथनोल गांव के तालाब में उनका शव मिला।