भरतपुर
महाराष्ट्र के एक शिवसेना विधायक को भरतपुर के एक ठग ने सेक्सटॉर्शन के मामले में फंसा लिया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार आधी रात भरतपुर के सीकरी से ठग को गिरफ्तार कर लिया है। इस टीम के साथ सीकरी थाने की पुलिस भी थी। फिलहाल पुलिस MLA को फंसाने वाले ठग को मुंबई ले जा रही है। उससे वहीं कड़ी पूछताछ होगी। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। सेक्सटॉर्शन के केस में फंसे शिवसेना के MLA मंगेश कुड़ारकर मुंबई में कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से हैं।