बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो और पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन बर्तमान सोमवार को सम्मानित हुए। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीर चक्र देकर सम्मानित किया। अभिनंदन के सम्मान के दौरान राष्ट्रपति भवन तालियों से गूंज उठा। अभिनंदन ने 2019 में पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। उस समय वे वायुसेना में विंग कमांडर थे।
पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें कई आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने तबाह हुए थे। इसके बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया था।