पठानकोट
पंजाब के पठानकोट जिले में आर्मी कैंप में ग्रेनेड से हमला किया गया है। ग्रेनेड कैंप के त्रिवेणी गेट पर फेंका गया। हालांकि हमले में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, पाकिस्तान बॉर्डर से डेढ़ किमी दूर बमियाल में रात को 2 संदिग्ध देखे गए थे। जिसकी सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस आर्मी और BSF के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। ड्रोन के जरिए संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
गांव के काबिल सिंह ने बताया कि टॉर्च की रोशनी आई थी। जिसके बाद हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस अब आर्मी के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है। उनका गांव बॉर्डर से करीब डेढ़ किमी दूर है।