Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

माता हुई कुमाता: प्रेमी के सामने बेटी को करती थी निर्वस्त्र, खुद भी करती थी ये अश्लील हरकत, सीसीटीवी में कैद हुईं करतूतें

गाजियाबाद

गाजियाबाद के कविनगर में महिला द्वारा प्रेमी से अश्लील वीडियो कॉल करने और उसके सामने 13 वर्षीय बेटी को भी निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। पत्नी पर शक के चलते पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए तो उनमें पत्नी का कारनामा कैद हो गया। बेटी से पूछने पर उसने भी मां की करतूत बताई तो पति ने कविनगर थाने में तहरीर दी। 

पति ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर देह व्यापार करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अश्लीलता व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कविनगर में रहने वाले युवक का कहना है कि उनकी पत्नी के दुर्गापुरी शाहदरा निवासी कैब चालक अमित उर्फ अनुज से संबंध हैं। जब वह घर पर नहीं होते, तब अमित उनकी पत्नी से मिलने आता है। अमित उनकी पत्नी से देह व्यापार भी कराता है, जिसके चलते तमाम लोगों का उनके घर पर आना-जाना रहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *