Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुसाइड से पहले का AUDIO, बोला- लाश से लेना पैसे:4.5 लाख की रिकवरी से परेशान था, ढाई पेज का नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूदा

कोटा

शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह 4.5 लाख रुपए की रिकवरी से परेशान था। आरोप है कि शराब ठेके का मालिक उससे पैसे की वसूली के लिए दबाव बना रहा था। सेल्समैन पर गबन का आरोप लगाया था। तंग आकर उसने मैनेजर को कॉल मिलाया और कहा- तू मेरी लाश से पैसे वसूल लेना। मरने से पहले उसने यह ऑडियो रिकॉर्ड किया था। इसके बाद वह ट्रेन के आगे कूद गया। ढाई पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। कोटा के उद्योग नगर इलाके का यह मामला है।

ट्रैक पर मिली लाश
लोकेश (26) हरिओम नगर का निवासी था। वह लम्बे समय से शराब कारोबारी के यहां सेल्समैन का काम करता था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके डेढ़ साल का बच्चा है। मंगलवार सुबह 4 बजे उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। उसके पास ढाई पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसी से पैसे के लिए दबाव बनाने का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *