Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अजमेर के रहने वाले हैं ट्विटर के नए CEO:किराए पर रहता था परिवार, 4 दिसंबर को घर आएंगे पराग के मम्मी-पापा

अजमेर

ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल राजस्थान के अजमेर में जन्मे हैं। पराग के माता-पिता और दादा-दादी किराए के मकान में धानमंडी और खजाना गली में रहते थे। पराग के पिता की जॉब के चलते वे मुंबई शिफ्ट हुए और वहीं रहने लगे। ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने इस्तीफे के बाद कंपनी ने पराग अग्रवाल को सीईओ बनाया है। पराग और उनका परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है।

पराग का जन्म अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल(JLN) में हुआ था। उनके माता-पिता अभी अमेरिका में रहते हैं। ट्विटर सीईओ बनने के बाद अजमेर में उनके रिश्तेदारों और परिजनों में खुशी है। उनके माता-पिता भी मंगलवार को अजमेर पहुंच जाएंगे। 4 दिसंबर को उनके परिवार का स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *