Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिविर में दर्ज प्रकरणों का मौका पर निस्तारण

  • वार्ड 15 में आयोजित हुआ प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन के वार्ड नम्बर 15 स्थित स्वामी विवेकानंद रंगमंच पर मंगलवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पट्टे, नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति, विवाह पंजीयन, जन्म-मृत्यु प्रकरण निस्तारित किए गए। साथ ही आधार कार्ड पंजीयन का कार्य हुआ। शिविर में अपने-अपने कार्य करवाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। सभी विभागों ने शिविर के दौरान दर्ज प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। पार्षद नगीना बाई ने बताया कि वार्ड नम्बर 12, 15, 16 में स्टे होने के कारण इन वार्डांे के लोगों को पट्टे जारी नहीं किए जा सके। लेकिन अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में आए गरीब तबके के लोगों को लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। स्वयं रोजगार के लिए पांच लाख रुपए तक के लोन के आवेदन स्वीकृत किए गए। शिविर के दौरान वैक्सीनेशन से वंचित नागरिकों के चिकित्सा विभाग की टीम की ओर से कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। शिविर में नगर परिषद सहित सभी विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *