Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेघरों को आसरे का और प्रशासन को तेज ठण्ड का इंतजार

  • सर्दी शुरू लेकिन रैन बसेरों पर लटक रहे ताले, दावा यह भी कि आते है लोग
    श्रीगंगानगर।
    सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग की माने तो दिसम्बर माह के पहले ही सप्ताह में पारे में दो डिग्री से तीन डिग्री की गिरावट होना तय है। परन्तु रात को लगातार तापमान में हो रही गिरावट के चलते ठिठरन शुरू हो गई है और रात का तापमान करीब 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सरकार की तरफ से बेघरों को रात को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरा के इंतजाम करने के आदेश हैं लेकिन इस बार प्रशासन को शायद कड़ाके ठंड का इंतजार है। क्योंकि सर्दी शुरू होने के बावजूद सरकारी रैन बसेरे के संचालक तैयारियां करना ही भूल गए है। जिला मुख्यालय पर ही बेघरों के रात ठहरने के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। रैन बसेरा की व्यवस्था को लेकर पड़ताल की तो कहीं रैन बसेरा में निर्माण कार्य जारी मिला तो कहीं व्यवस्थाएं पूरी नहीं मिली। इधर बेघर लोग सड़क पर ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। नगरपरिषद द्वारा संचालित किए जा रहे रैन बसेरों में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की तो व्यवस्था कर रखी है लेकिन यहां बिस्तरों मिट्टी जमा है। इन्हे देख ऐसा लगता है कि करीब एक साल से यहां सफाई ही नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *