Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इतिहास में पहली बार ट्रेन से चला प्याज

अलवर

राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब यहां होने वाली प्याज को ट्रेन से किसी दूसरे राज्य में भेजा गया है। पहली बार अलवर की प्याज रेल से असम भेजा गया है। पूरे प्रदेश में इससे पहले कभी भी प्याज को मालगाड़ी से ट्रांसपोर्ट नहीं किया गया। किसान रेल के जरिए किसानों की उपज को भेजने की उत्तर पश्चिम रेलवे ने यह शुरुआत की है।

मंगलवार को अलवर की 220 टन लाल प्याज को यहां के किसान व्यापारियों ने सीधे असम भेजा है। जो करीब 1836 किलोमीटर दूर है। यह प्याज एक दिन बाद गुरुवार को असम के बाहेटा पहुंच जाएगा। यहां के किसान व व्यापारियों ने असम के व्यापारियों को माल भेजा है। वहां जो भाव खुलेगा। उसके अनुसार किसानों को दाम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *