भीलवाड़ा
पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बने ताे हर भारतीय गर्व कर रहा है। उनके ननिहाल भीलवाड़ा में भी कुछ ऐसी ही खुशी है। पराग का काफी बचपन पुराने भीलवाड़ा की गलियों में गुजरा है। जब भी छुटि्टयां पड़तीं तो पराग को भीलवाड़ा आना पसंद था। यह सारी बातें टि्वटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की मां शशि व पिता रामगोपाल अग्रवाल ने कही। वह दोनों मंगलवार रात को अपने निजी कार्यक्रम में शामिल होने भीलवाड़ा आए थे।
वे भीलवाड़ा में पराग की बुआ के बेटे अखिलेश मित्तल के घर रुके हैं। दो दिनों तक पराग के माता-पिता भीलवाड़ा में ही रहेंगे और आस-पास के क्षेत्र में पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।