कबीर खान की फिल्म 83 का एक्शन और इमोशन से भरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह पहला मौका नहीं है जब क्रिकेट पर कोई फिल्म बनी हैं। लेकिन यह फिल्म टीम इंडिया के पहले वर्ल्ड कप की जीत की कहानी है। इससे पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप कपिल देव की बायोपिक लिख रहे थे। यह बात है 2001 की। दुर्भाग्य से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।