मुंबई
आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। पंजाब को छोड़कर लगभग सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कोर खिलाड़ियों को बनाए रखा है। कई टीमों ने कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए। वहीं, कई खिलाड़ियों की सैलरी में काफी इजाफा हुआ है। कोलकाता ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की सैलरी में 4000 फीसदी का इजाफा किया है।
वेंकटेश स्टार से सुपरस्टार बने
कोलकाता की टीम इस बार वेंकटेश को आठ करोड़ रुपये देकर रिटेन कर रही है। एक सीजन पहले यानी पिछले सीजन में केकेआर ने वेंकटेश को सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2021 के पहले फेज में सभी मैचों में उन्हें बैठाया गया। दूसरे फेज में जब वह मैदान पर उतरे, तो उनके बल्ले ने रनों का कहर बरपाया।