एम्पोली
इटली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सीरी-ए को कवर करने गई महिला रिपोर्टर के साथ कुछ इटैलियन फैंस ने बदसलूकी की। यह पूरी घटना लाइव टीवी में कैद हो गई और उन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई भी की गई है। आरोपियों को तीन साल के लिए स्टेडियम आने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
सीरी-ए के दौरान एम्पोली की घटना
दरअसल, यह घटना इटली के एम्पोली की है। ‘स्काई न्यूज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां स्थित कार्लो कास्टेलानी स्टेडियम में एक मैच रखा गया था। इस मैच का मकसद महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए लोगों में जागरुकता फैलाना था। टस्कन डर्बी का यह मैच एम्पोली और फियोरेंटीना के बीच था।