Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रक में भरा 13 क्विंटल पोस्त व 4 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद

  • पंजाब निवासी ट्रक चालक गिरफ्तार, 65 कट्टों में भरा था पोस्त, भीलवाड़ा से ले जाया जा रहा था पंजाब, पल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    पल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)।
    पल्लू पुलिस ने मंगलवार रात थाना के सामने नाकाबन्दी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नम्बर के 14 चक्का ट्रक में भरा 13 क्विंटल डोडा पोस्त व 4 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर पंजाब निवासी चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पोस्त 65 कट्टों में भरा हुआ था। जबकि अफीम थैले में प्लास्टिक की चार थैलियों में भरी हुई थी। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि भीलवाड़ा से पोस्त लोड कर पंजाब के बठिण्डा ले जाया जा रहा था। पुलिस ट्रक चालक का रिमांड मंजूर करवा पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *