श्रीनगर
कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 300 सीटें जीतेगी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार को रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को अभी इतनी ज्यादा सीटें मिलने के हालात ही नहीं हैं।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने धारा 370 पर अपनी चुप्पी को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि केवल सुप्रीम कोर्ट, जहां मामला लंबित है और केंद्र ही इसे बहाल कर सकता है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किया है, इसलिए वह इसे बहाल नहीं करेगी। अगर मैं आपसे कहूं कि मैं उसे वापस लाऊंगा, तो यह झूठ है।