Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

UPA खत्म वाले बयान पर घिरीं ममता

नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के UPA खत्म वाले बयान पर सियासत गर्मा गई है। ममता ने बुधवार को महाराष्ट्र में राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा था कि UPA खत्म हो गया है। राहुल पर भी तंज कसते हुए कहा था कि कोई विदेश में रहता है, कुछ करता नहीं तो कैसे चलेगा।

अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने UPA में कांग्रेस की जरूरत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के बिना UPA ऐसा है, जैसे बिना आत्मा का शरीर। ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा कि यही वक्त है, जब विपक्ष को अपनी एकता दिखानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *