चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सिद्धू ने जैन मुनि परम्पराचार्य प्रज्ञसागर मुनि महाराज के प्रवचन का वीडियो शेयर किया है। इसमें जैन मुनि कह रहे हैं कि केजरीवाल फ्री बांटकर देश का बंटाधार कर रहा है। महिलाओं की तरह पुरुषों को चूड़ियां पहना रहा है।
सिद्धू ने यह वीडियो शेयर कर कहा कि अरविंद केजरीवाल को संत की बात सुननी चाहिए। दुनिया में सुधार की गुंजाइश सबसे बड़ी संभावना है। सिद्धू का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब केजरीवाल ने कहा कि सिद्धू उनके साथ आना चाहते थे। इसके लिए बातचीत भी चल रही थी।