इंडस्ट्री के और प्रोडक्शन हाउसेज की तरह अब यशराज फिल्म भी वेब सीरीज के निर्माण में कदम रख चुका है। उसकी पहली वेब सीरीज भोपाल गैस कांड पर बेस्ड है। उसका टायटल ‘द रेलवे मैन’ है। इस सिरीज में आर माधवन और इरफान के बेटे बाबिल लीड एक्टर हैं। उनके साथ साथ केके मेनन और दिव्येंदु शर्मा भी नजर आएंगे। 2 दिसंबर की रात हुए भोपाल गैस कांड में मृतकों का आंकड़ा पांच हजार था। इसमें बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनकी जाने बचाई गई थी।