किशनपुरा उत्तराधा (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय श्मशान भूमि में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलाब सींवर ने पौधरोपण करते हुए आमजन से प्रदूषण के प्रति सजग रहने को कहा। उन्होने कहा कि हर वर्ष 2 दिसंबर को, भारत में 1984 के भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों की याद में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। यह अब तक की सबसे खराब मानव निर्मित आपदाओं में से एक थी जिसने लाखों लोगों को प्रभावित किया था। भोपाल गैस त्रासदी इसकी एक कठोर चेतावनी थी। लेकिन अब आम जन को प्रदूषण से संबंधित आपात स्थितियों के मामले में स्व-सावधानी बरतने के बारे में जागरूक और शिक्षित होना जरूरी है। प्रदूषण आज दुनिया के लिए एक चिंता का विषय है।