Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

LIC के IPO में लगाना चाहते हैं पैसा तो फटाफट अपडेट कर लें अपना पैन

नई दिल्ली

अगर आपने LIC की पॉलिसी ले रखी है और आप इसके IPO में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको LIC में अपना पैन अपडेअ होना जरूरी है। LIC ने कहा है कि LIC के किसी भी IPO में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसीधारक चेक कर लें कि रिकॉर्ड में दिये पैन की जानकारी सही है या नहीं। अगर सही नहीं है तो वह पैन की जानकारी को अपडेट कर लें।

डीमैट अकाउंट है जरूरी
अगर किसी पॉलिसीधारक के पास वर्तमान में वैलिड डीमैट अकाउंट नहीं है, तो उसे अपने खर्च पर खोलने का प्लान कर लेना चाहिए। कॉरपोरेशन ने साफ कहा कि डीमैट अकाउंट खोलने और पैन अपडेट करने में जो भी खर्च आएगा वह पॉलिसीहोल्डर उठाएगा। कॉरपोरेशन कोई भी खर्च नहीं उठाएगा। आपको बता दें कि LIC के IPO इश्यू साइज का 10% तक पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *