इन्वेस्ट राजस्थान के अंतर्गत पहली बार जिला स्तर पर आयोजित होंगे इन्वेस्ट समिट
by seemasandesh
जिला कलक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी इन्वेस्ट राजस्थान निवेश सम्मेलन को लेकर जानकारी हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इन्वेस्ट राजस्थान निवेश सम्मेलन के अंतर्गत राज्य में पहली बार जिला मुख्यालय पर इन्वेस्ट समिट आयोजित होने जा रहे हैं। राज्य स्तर पर ये समिट जहां 24-24 जनवरी 2022 को जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित होगा। वहीं हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर ये समिट 23 दिसम्बर को टाउन स्थित राजवी पैलेस में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।