टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव टोपरिया व सोनडी में चने की छोटी फसल में सुंडी (लट) व दीमक के प्रकोप से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। गांव के किसान शीशपाल देहड़ू, माणकचन्द बराला, लालचंद बरोड़, रोहिताश मेव, ताराचंद लालर, मदनलाल देहड़ू, गोरधन ढिल, श्योकरणराम छिम्पा, महावीर पुनिया, साहब राम बैनीवाल ने बताया कि चने की अभी छोटी फसल में सुंडी बहुत हो रही है , जो चनों को उपर से खा रही है जिससे चना की फसल बढ़वार नहीं हो रही है। जमीन के अंदर दिमक के चलते चने की फसल मे उखड़ा पन रोग आ रहा हैं। बहुत से किसान भाईयों ने दवा छिड़काव कर दिया है लेकिन दवा छिड़काव से फसल मे भी अधिक असर नहीं हो रहा है। सरसों की फसल बढ़वार नहीं कर रही है। इस टाइम अब अच्छी बरसात होने से ही फसलों में अधिक फायदा होगा। जिससे सभी फसलें अच्छी बढ़वार करेंगी। किसानों को दवा छिड़काव भी कम करना होगा बरसात होने से।