Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा: भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बोले विराट- अगले कुछ दिनों में साफ होगी तस्वीर

मुंबई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लेकर बयान दिया है। मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर अगले कुछ दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका में बीते दिनों कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुछ मामले मिले हैं। जिसके चलते भारत के दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *