Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मिट्‌टी नहीं डालने से नाराज थे पार्षद, धमकी दी: गलतफहमी निकाल देना, नौकरी खा जाऊंगा

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के गुलाबपुरा नगर पालिका के एक पार्षद अपने वार्ड में मिट्टी नहीं डलवाने से इतने नाराज हो गए कि J.En.को गालियां देने लगे। नाराज पार्षद अपना आपा खो बैठे और धमकी भी दे डाली की मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान ईओ समेत दूसरे अधिकारी भी वहां बैठे थे। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई की वे पार्षद को टोके। दरअसल, मामला बुधवार का बताया जा रहा है। गुलाबपुरा में प्रशासन शहरों के संग अभियान में शिविर चल रहा था। इस दौरान पार्षद ने वार्ड में मिट्‌टी नहीं डलवाने पर आपत्ति जताई। इसी बात पर गुलाबपुरा वार्ड नम्बर 11 के पार्षद धनराज गुर्जर नगर पालिका के जेईएन मुकेश शर्मा को गालियां देने लगे। शिविर में उस समय नगर पालिका के ईओ सोमदत्त मिश्रा व एईएन सुखदेव पटेल वहीं मौजूद थे। लेकिन उस समय किसी भी अधिकारी ने पार्षद को पलट जवाब नहीं दिया। इस पूरे मामले का शिविर में मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *