Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पत्नी से नाराज पति ने खुद को लगाई आग:दो बार चूहे मारने की दवा खाई, बच गया तो पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई; अस्पताल में भर्ती

बूंदी

बूंदी में पत्नी ने साथ रहने से मना कर दिया तो नाराज सब्जी व्यापारी ने खुद को आग लगा ली। जान देने के इरादे से पहले गुरुवार रात उसने दो बार चूहे मारने की दवा खाई, लेकिन असर नहीं हुआ। जब परिजनों ने उसे समझाया तो युवक ने कहा कि दो बार जहर खाया, वो भी नकली निकला, अब मरना तो है ही। यह कहकर उसने पेट्रोल छिड़क लिया और अपने आप को आग लगा ली।

युवक को रोड पर आग की लपटों से घिरा देखकर परिजनों ने दौड़ कर आग बुझाई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि आग लगाने से वह 25 प्रतिशत झुलस गया है। आत्मदाह से पहले जहर खाने से हालत गंभीर होने के कारण इलाज चल रहा है।

सीआई मुकेश मीणा ने बताया कि बड़ानया गांव निवासी भोजराम (25) का सब्जी का बड़ा कारोबार है। करीब एक साल पहले उसकी शादी उनियारा की रहने वाली अंतिमा से हुआ। दंपती का दो महीने का बच्चा है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में परिवारिक कलह होती रहती है। छह दिन पहले ही पीहर से पत्नी लौटी थी। गुरुवार रात को पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी को उसने साथ रहने को कहा, लेकिन पत्नी का कहना था कि मैं साथ नहीं रहना चाहती। इसी बात को लेकर विवाद ओर बढ़ गया।

दोनों में कहासुनी हुई तो परिवार भी उन्हें समझाने लगा। इस दौरान दो बार चुपचाप उसने चूहे मारने की दवा भी खाई, लेकिन जहर का असर नहीं हुआ। सुबह करीब पांच बजे घर के मेन गेट पर खड़े होकर उसने परिजनों से कहा- दो बार जहर भी खाया, लेकिन वह भी नकली निकला। यह कहकर उसने आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और पकड़कर आग बुझाई। परिजनों ने भोजराम को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *