Tuesday, July 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राहुल गांधी पर केंद्र का हमला:किसान आंदोलन के दौरान हुई मौतों पर सरकार से जवाब मांगा

किसान आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के दिल्ली में अकबर रोड स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की गई।

उन्होंने कहा कि संसद में एक प्रश्न पूछा गया था कि क्या सरकार आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता देगी। इस पर मंत्रालय ने कहा कि कृषि मंत्रालय के पास इस मामले में कोई रिकॉर्ड नहीं है और इसलिए मुआवजे का सवाल ही नहीं उठता।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 सवाल पूछे हैं, जिनमें लखीमपुर कांड से लेकर MSP कानून तक पर जवाब मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *