कोविड 19 से करोड़ों का नुकसान उठाने वाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री फिर पटरी पर आने लगी है। 2021 में बड़े सितारों की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों को एंटरटेन करने के अलावा भी कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं वो फिल्में और उनके रिकॉर्ड कैसे हैं-
मोहनलाल की फिल्म ने रिलीज से पहले की 100 करोड़ रुपए की कमाई
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म मरक्करः लॉयन ऑफ द अरेबिन सी 2 दिसम्बर को रिलीज हो चुकी है। ये पहली इंडियन फिल्म है जिसने रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग से 100 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को देशभर की 4100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है जिसके 16000 शो पहले ही बुक करवा लिए गए हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल के साथ सुनील शेट्टी, अर्जुन सारजा, प्रभु, अशोक सिल्वन, मंजू वॉरियर, कीर्ति सुरेश, नेडूमुडी वेणू, सिद्दीकी, मुकेश, प्रणव मोहनलाल, जय जे, जाकृतस मैक्स कवेनहम भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को मलयालम के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया गया है।