Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पांचवीं व आठवीं में अब देना होगा बोर्ड एग्जाम

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स अब प्रमोट नहीं होंगे। इस बार उन्हे परीक्षा देनी होगी वो भी बोर्ड पैटर्न पर। इसके लिए इस बार एग्जाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स के आवेदन इस बार भी आॅनलाइन ही भरवाए जाएंगे, जिसका शेड्यूल भी जारी होगा। जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग के रजिस्ट्रार आॅफिस ने राज्य के सभी स्कूलों को प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र यानी कक्षा 8 की बोर्ड पैटर्न परीक्षा और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन यानी 5वीं बोर्ड परीक्षा के लिए अपना डाटा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। डाटा गड़बड़ होने पर कई बार स्टूडेंट्स एग्जाम से वंचित हो जाते हैं या फिर उनकी मार्क शीट गलत बन जाती है। ऐसे में फॉर्म भरने के प्रोसेस में स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि को सही तरीके से मिलान करना होगा। सरकारी स्कूल को शाला दर्पण और प्राइवेट स्कूल को पीएसपी पोर्टल पर अपना डाटा सही करना होगा। किसी स्टूडेंट को 8वीं कक्षा में तृतीय भाषा में परिवर्तन करना है तो वो भी करवाया जा सकेगा। नए स्कूल भी पोर्टल पर खुद को रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। इन दोनों क्लास में इस बार भी 25 लाख से अधिक स्टूडेंट्स होंगे। इस बार प्राइवेट में कम और सरकारी स्कूलों में पिछले सालों की तुलना में अधिक स्टूडेंट्स हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *