प्रवेश मार्ग से राजीव चौक बाजार सहित गांव की गलियों के विद्युत पोलों पर लगेंगी सौर ऊर्जा लाइटें डबलीराठान (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की सबसे बड़ी ग्रामपंचायत डबली वास मोलवी में 32 वर्षों बाद रात को गांव की गलियों में रोशनी करने का बडेÞ पमाने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगेगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की ईईएसएल कम्पनी ने शुक्रवार को ग्रामपंचायत क्षैत्र का दौरा किया। सरपंच बेअंत कौर ने बताया कि शुक्रवार को सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की योजना के तहत सर्वे टीम ने ग्रामपंचायत में बैठक कर पूरी स्तिथि का जायजा लिया। ग्रामपंचायत भवन में हुई बैठक में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने हेतु जयपुर से पंहुची टीम में प्रोजेक्ट के अधिकारी सहित पंचायत राज के अभियंता कनिष्ठ अभियंता, विधुत वितरण निगम के अभियंता, सरपंच प्रतिनिधि आदि शामिल हुए। बेठक में चर्चा के दौरान सरपंच प्रतिनिधि जसविंद्र सिंह ने कहा कि जिले की मोलवी वास पंचायत जिले का 25 वार्डों का, बडाÞ गांव है, बड़ी पंचायत के आबादी क्षेत्र 20 किलोमीटर दायरे को देखते हुए बड़ी योजना होने से पूरे गांव का सर्वे करने में समय लग सकता है। विधुत वितरण निगम के अभियंता ने कहा कि 25 वार्डों में लगभग पांच सौ विधुत पोल लगे हुए हैं। उनकी आपस में दूरी आदि का एस्टीमेट बना कर पंचायत को सोंप दिया जायेगा।