Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दोस्त ने लेक्चरर का अश्लील वीडियो बनाकर 11 लाख हड़पे

बाड़मेर

बाड़मेर में एक लेक्चरर को पार्टी के बहाने बुलाकर उसके दोस्त ने चाकू की नोक पर युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर 11 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 3 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

10-12 युवक भी थे पार्टी में
बाड़मेर शहर के शास्त्री नगर निवासी लेक्चरर उदाराम पुत्र मोहनलाल ने सदर थाने में 20 फरवरी को मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के उदाराम ने बताया कि गालाबेरी हाल रामनगर निवासी जस्साराम पुत्र हरजीराम 12 साल से उसका दोस्त था। दोनों साथ में कई बार ड्रिंक पार्टी कर चुके हैं। 3 जनवरी को जस्साराम ने उदाराम से कहा कि रात को मेरे दोस्त गोपाल सारस्वत पुत्र राधाकिशन के घर शराब पार्टी करने चलते हैं। रात को दोनों दोस्त व रामनगर निवासी देवीसिंह उर्फ रमेश शिवकर गोपाल सारस्वत के मकान पर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *