Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विक-कैट की शादी के लिए मुंबई से आया खास टेंट:6 दिसंबर को होटल सिक्स सेंसस पहुंचेगा कपल

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसस बरवाड़ा फोर्ट मे 9 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एवं कटरीना कैफ की शादी होगी। अभी तक कपल ने शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अब जिला प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। इस हाई प्रोफाइल शादी की तैयारियां भी तेज हो गई है। होटल के बाहर टेंट का काम सवाई माधोपुर के कासलीवाल टेंट हाउस द्वारा किया जा रहा है और अंदर के लिए मुंबई से टेंट आया है। वहीं शादी करवाने के लिए महाराष्ट्र से 2 और पंजाब से 1 पंडित आ रहा है, उनके साथ कुछ सहयोगी भी हैं। इनके लिए होटल ताज के सामने एक होटल में कमरे बुक किए गए हैं।

इवेंट कंपनियों और जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए बैठक भी की जा चुकी है। शादी समारोह में सुरक्षा व्यवस्था और इसे पूरी तरह से गुप्त रखने के लिए होटल के पास से निकल रहे चौथ माता बाइपास पर सड़क के एक किनारे बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *