जैसलमेर
गृहमंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर 3:30 बजे तनोट माता मंदिर पहुंच गए है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद है। यहां बीएसएफ की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां उन्होंने विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित शहीदों को श्रद्धांजी दी। उन्होंने बीएसएफ की हैट भी पहनी। इसके बाद वे मंदिर में पहुंचे। जहां तनोट माता मंदिर के दर्शन किए। यहां वे करीब 10 मिनट तक रूके। इसके बाद उन्होंने सेना के जवानों के साथ सेल्फी भी ली। इससे पहले वे दोपहर 2:30 बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। यहां से वे बॉर्डर के नजदीक स्थित तनोट माता मंदिर के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए हैं। राजस्थान दौरे से पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने दो दिवसीय प्रवास पर वीरभूमि राजस्थान में रहूंगा। आज जैसलमेर में BSF के बॉर्डर आउट पोस्ट पर बहादुर जवानों से मुलाकात करूंगा।