Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिस्ट्रीशीटर बोला- जिसने मेरी पिस्टल छीनी, उसे 5 दिन में मार दूंगा, इसके बाद ही जेल जाऊंगा

अलवर

अलवर में बदमाश बेखौफ हैं। अलवर के बानसूर के खटोटी गांव के एक हिस्ट्रीशीटर विक्रम ने हरसौरा थानेदार ताराचंद शर्मा को वीडियो कॉलिंग पर धमकी दी। बोला- राकेश मीणा को 5 दिन में मार दूंगा। उसने मेरी पिस्टल छीनी है और मुझसे मारपीट की है। दरअसल, 2 दिन पहले बानसूर के बाबरिया गांव में राकेश मीणा के ढाबे पर बदमाशों ने हंगामा और तोड़फोड़ की थी। ढाबा संचालक पर फायरिंग की, लेकिन गोली दुकान के शटर में लगी। उसके बाद परिवादी राकेश मीणा ने खटोटी के विक्रम गुर्जर सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से पुलिस विक्रम गुर्जर सहित तीनों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *