बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन जवाद शनिवार सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती इलाकों से टकराएगा। आंध्र प्रदेश के 3 जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में 11 NDRF, 5 SDRF, 6 तटरक्षक बल, 10 समुद्री पुलिस दल तैनात किए गए हैं। अभी तक तीनों जिलों के निचले इलाकों से करीब 54 हजार लोगों को निकाला गया है।