Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उपराष्ट्रपति से मिला कोरोना संक्रमित

गया

मंगोलिया से बोध गया आए 23 सदस्यों के शिष्टमंडल में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दिल्ली से लेकर गया तक हड़कंप मच गया। मंगोलिया के संसद के अध्यक्ष गोम्बोजव झंडनशतर के नेतृत्व में आया यह शिष्टमंडल बुधवार को उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मिला था।

गया के DM अभिषेक सिंह ने बताया कि पॉजिटिव सदस्य को मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है, ‘सैंपल को जांच के लिए बाहर भी भेजा जाएगा, ताकि ओमिक्रॉन को लेकर पुख्ता जानकारी मिल सके। फिलहाल मरीज को 10 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *