Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

55 लाख रुपए की लागत से हो रहा इंटरलॉकिंग का कार्य

  • वार्ड पार्षद बोले- विकास की गति को नहीं होने दिया जाएगा धीमा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के वार्ड 7 में 55 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया जा रहा है। सोमवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खिचड़, वार्ड पार्षद गुरदीप चहल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने सीसी रोड के साथ-साथ इंटरलॉकिंग कार्य का विधिवत श्रीगणेश किया। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि कांग्रेस की विकासशील सोच है। इसके चलते शहर के सभी वार्डांे में बिना किसी भेदभाव के केवल विकास की सोच के साथ निर्माण करवाए जा रहे हैं। शहर के विकास में कहीं भी धन या गुणवत्ता की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने शहरवासियों को विश्वास दिलाया कि नगर परिषद के वर्तमान बोर्ड में शहर में जो भी निर्माण हुए हैं वह सालों साल चलेंगे जिसे जनता सदैव याद रखेगी। वहीं वार्ड पार्षद गुरदीप चहल ने बताया कि विधायक चौधरी विनोद कुमार व नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल के प्रयासों से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर 6, 7 व 8 में लगभग सभी मुख्य सम्पर्क सड़कें सीसी रोड निर्मित हो चुकी हैं। इसी विकास की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर परिषद की ओर से 50 लाख व विधायक चौधरी विनोद कुमार के विधायक कोटे से 5 लाख रुपए की लागत से वार्ड में सीसी रोड के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होने कहा कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विकास की गति को धीमा नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर सुभाष सहारण, कुलवंत, एईएन वेद सहारण, जेईएन प्रेमदास, नरेश कुमार, राजेश वर्मा, गुरप्रीत सिंह मान, जंगीर सिंह, नरोत्तम् सोलंकी, कालासिंह, कादरी खां, सुशील जोशी, धर्मवीर अरोड़ा, निर्मल सिंह, कमल खुंगर, सिकन्दर जग्गा, मेजर सिंह, अनूप सिंह, विनोद सहारण, संतलाल, दिलीप सारस्वत, प्रकाश, कुलविन्द्र, राजेश वर्मा, विमल, बिंद्रसिंह, हंसराज पारीक, करनैल सिंह मान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *