नई दिल्ली
पौधों की किस्मों और किसानों के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्राधिकरण (पीपीवी एंड एफआर) शुक्रवार को पेप्सिको इंडिया को बड़ा झटका दिया। प्राधिकरण ने पेप्सिको इंडिया को आलू की एक किस्म ‘एफएल-2027’ पर दिए गए पंजीकरण प्रमाणपत्र को रद्द कर दिया है। इसे लेकर कंपनी ने कहा है कि हम फिलहाल प्राधिकरण की ओर से पारित किए गए आदेश के अध्ययन की प्रक्रिया में हैं।
यह प्राधिकरण पौधों की किस्मों और किसानों के अधिकारों के संरक्षण के लिए अधिनियम के तहत गठित किया गया एक सांविधिक निकाय है। इसने यह निर्णय कृषि कार्यकर्ता कविता कुरुगांति की ओर से दायर की गई एक याचिका पर लिया है। इस याचिका में यह दावा किया गया है कि पेप्सिको इंडिया को यह अधिकार और प्रमाणपत्र गलत जानकारी के आधार पर दिया गया है।