Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

मुंबई

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे और  न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने सबसे पहले शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद एक ही ओवर में उन्होंने विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मुंबई में जन्मे 33 वर्षीय एजाज ने किसी भी भारतीय खिलाड़ी को अपने आगे नहीं टिकने दिया और एक-एक करके सभी को अपना शिकार बनाया।   

एजाज की उपलब्धि पर दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले ने भी उन्हें बधाई दी। कुंबले ने ट्वीट कर कहा, ‘क्लब में स्वागत है एजाज पटेल, बढ़िया गेंदबाजी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *