Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिमाचल फिर डोज का बॉस:देश का पहला ऐसा राज्य बना जहां कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज 100% लगी

शिमला

कोरोना वैक्सीन की दूसरी शत प्रतिशत डाेज लगाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार काे काेराेना वेक्सिनेशन का 100 प्रतिशत टारगेट पूरा कर लिया है। विभाग ने प्रदेश में लक्षित 53 लाख 77 लोगों को कोविड की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य काे हासिल कर एक प्रदेश काे देश का पहला ऐसा राज्य बना दिया है जहां पर लाेगाें काे वैक्सीन की दाेनाें डाेज लगा दी गई है। शनिवार काे विभाग ने तय लक्ष्य से ज्यादा लाेगाें काे वैक्सीन की दाे डाेज लगाई है, यानि प्रदेश में 53 लाख 80 हजार लोगोंं को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

इस लक्ष्य काे हासिल करने पर सरकार प्रदेश में बड़ा आयाेजन कर रही है। प्रदेश की पीठ थपथपाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया रविवार को हिमाचल आ रहे है। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके साथ होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दाेनाें नेताओं काे लेने के लिए शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। हिमाचल में वैक्सीन की दोनों डोज लगाने पर सरकार बिलासपुर में समारोह का भी आयोजन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *