नई दिल्ली
चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ के पुरी तट से टकराने से पहले ही कमजोर पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान जवाद के रविवार 05 दिसंबर दोपहर तक पुरी के तट से टकराने की आशंका है। तूफान के कारण मौसमी गतिविधियों से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में आज यानी 05 दिसंबर को भारी बारिश होगी। NDRF के डायरेक्टर जनरल अतुल करवाल के मुताबिक जवाद तूफान उतना खतरनाक नहीं है, जितना अनुमान लगाया गया था। साथ ही यह कमजोर होता जा रहा है।