Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रणवीर सिंह ने सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘चका चक’ रिलीज किया गया था, जो काफी वायरल हो गया है। अब सारा ने अपने गाने ‘चका चक’ पर रणवीर सिंह के साथ दिल्ली में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सुपर डुपर अल्ट्रा कूल रणवीर सिंह। एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि वह क्यों किंग हैं। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके साथ डांस करना मिस कर रही हूं। आप नंबर-1 हैं।” रणवीर और सारा ‘चका चक’ गाने पर नागिन डांस करते दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि सारा अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची हैं। रणवीर आलिया भट्ट के साथ दिल्ली में अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *