नई दिल्ली
अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। सब यही चाहते हैं की उनके पास खुद की छत हो जिसके नीचे वो अपने परिवार के साथ हंसी खुशी रह सकें। बढ़ती महंगाई और कम आमदनी के कारण यह भी एक मुश्किल काम हो चुका है। सरकार भी उन लोगों को घर देने का प्रयास करती है जिनकी कमाई बहुत कम होती है और वो अपना घर नहीं लें सकते हैं, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं होता है। अगर आप अपना घर लेने की योजना बना रहे हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा आपके लिए मौका लाया है। बैंक सस्ते दरों पर घर खरीदने वालों को घर बेच रहा है। यह उन लोगों की प्रॉपर्टी है जिन्होंने घर लोन लेकर बनाया था लेकिन किसी कारणवश लोन नहीं चुका पाएं। ऐसी प्रॉपर्टी को बैंक कब्जे में लेकर उन्हें बेच रहा है और उससे अपने लोन की भरपाई करेगा।