Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेलेंगे कप्तान कीरोन पोलार्ड

नई दिल्ली

वेस्टइंडीज को पाकिस्तान दौरे से पहले तगड़ा झटका लगा है। कैरेबियन टीम के सीमित ओवर के कप्तान कीरोन पोलार्ड पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे। उन्होंने चोट की वजह से पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया है। बीते महीने टी-20 विश्व कप के एक मैच के दौरान पोलार्ड को हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी। जिसके चलते वह अभी तक स्वस्थ नहीं हुए हैं। वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरान 13 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसी दिन दोनों टीमें के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच कराची में खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *