Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉ. अम्बेडकर के चित्र के समक्ष दीप जलाए

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल व प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि कृष्णा टाकीज के समीप स्थित वाल्मीकि बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सभापति श्याम धारीवाल सहित वाल्मीकि समाज के गण्यमान्य व्यक्तियों तथा भावाधस पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर दीपक जलाकर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए गए। तथा दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *