Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पोस्त की तस्करी करते होटल संचालक और दुकानदार गिरफ्तार

श्रीगंगानगर । गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार में पोस्ट की तस्करी करते हुए एक होटल संचालक तथा एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कल देर शाम को चक 37-बीबी के पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में जा रहे सुनील बिश्नोई (30) पुत्र सुरजाराम निवासी चक 27 केएसडी थाना सादुलशहर और आशीष उर्फ आशु अरोड़ा (25)पुत्र विनोद अरोड़ा निवासी वार्ड नंबर 9 गजसिंहपुर को काबू किया गया।तलाशी लेने पर कार में 9 किलो 600 ग्राम पोस्छ बरामद हुआ। थाना प्रभारी इमरान खान के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही के संबंध में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुनील बिश्नोई का श्रीगंगानगर सूरतगढ़ रोड नेशनल हाईवे 62 पर कैंचिया के पास होटल है, जबकि आशीष की गजसिंहपुर में किराना-मनिहारी की दुकान बताई जा रही है। इनके विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच पदमपुर थाना प्रभारी रामकेश मीणा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज दोपहर अदालत में पेश कर दोनों का बरामद हुई पोस्त के बारे में पूछताछ करने के लिए रिमांड मिला है। इनके पिछले अपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *