7 दिसंबर को कटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म बड़ी धूमधाम से हुई। कटरीना के हाथों में उनके हमसफर विक्की कौशल का नाम लिखा जा चुका है और इस मेहंदी को लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि सेलिब्रेटी मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागदा हैं। वीणा ने इशारों-इशारों में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो एक बिग फैट इंडियन वेडिंग का हिस्सा बनीं।