Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करीना कपूर खान ने सासू मां शर्मिला टैगोर को पोस्ट शेयर कर किया बर्थडे विश, सारा अली ने भी अपनी दादी को दी शुभकामनाएं

दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी सासू मां शर्मिला टैगोर को बर्थडे विश किया है। करीना ने शर्मिला के साथ की एक फोटो शेयर कर लिखा है, “हैपी बर्थडे मेरी खूबसूरत सासू मां…आइकॉनिक।” करीना के अलावा सारा अली खान ने भी पोस्ट शेयर कर अपनी ‘बड़ी अम्मा’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दादी शर्मिला टैगोर के साथ अपनी दो फोटोज शेयर कर लिखा, “हैपी बर्थडे बड़ी अम्मा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मेरे लिए हमेशा मौजूद रहने और सपोर्ट करने के लिए बहुत सारा थैंक यू। इंशाल्लाह मैं आपको हमेशा ही गर्व महसूस करवाऊं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *